तुम अब मेरे नहीं हो!
✍✍✍✍✍
तुम मेरे होकर भी अब मेरे नहीं हो,
ये मलाल जिंदगी भर अब जायेगा नही !
जैसे छोड़ कर चले जाते है परिंदे आशियां अपना,
वैसे तुम मुझे छोड़ कर जाओगे सोचा नहीं !
पास रह कर भी दूरियां है बहुत,
ये फासला भी कभी बढ़ेगा सोचा नहीं !
तस्वीरें आज भी है तुम्हारी मेरे फोन में,
ये महज़ एक तस्वीर रह जायेगी कभी सोचा नहीं !
तुम्हारे साथ बितानी थी पूरी जिंदगी अपनी,
तुम से अलग होकर जीना भी पड़ेगा कभी सोचा नहीं !
✍✍✍✍✍
Comments
Post a Comment