सुनो अगर मैं अच्छा लगूँ
सुनो अगर मैं अच्छा लगूँ
तो थोड़ी देर साथ बैठ जाना ,
मतलब, चाहे झूठा ही सही
दो पल मुझसे इश्क़ फरमाना ।
क्यूंकि जो आपके लिए झूठ है
वो मेरे लिए है खुश होने का बहाना,
सुनो अगर मैं अच्छा लगूँ
तो इश्क़ करके जरूर आजमाना ।।
-- हर्ष तारा सिंह
Comments
Post a Comment