वो हँसती हुई लड़की ❤

वो हल्के भूरे बालों वाली लड़की कमाल करती है ,
काले कपड़े में लोगों का बुरा हाल करती है ।

न झूमके न कंगन, न बाली न लाली ,
अपनी सादगी से लोगों का कत्ल-ए-आम करती है ।

आशिकों की नजरें उसकी कमर से हटती नहीं ,
इतराके जो वो चलती है तो बवाल करती है ।

इश्क़ उसका अक्सर उससे ये सवाल करता है ,
सरकते आँचल पे क्या वो उसका ख्याल करती है ।

कश्मकश में बिताई है उसने वो रात हर्ष ,
उस शख्स की झुकी नजरें कितना सवाल करती हैं ।


-- हर्ष तारा सिंह 

Comments

Popular posts from this blog

The story of Srikalahasti (Vayu Lingam)

बांसगाँव का इतिहास ! 300 वर्षों से चली आ रही अनोखी परंपरा

प्यार और खूबसूरती की व्याख्या !