बांसगाँव का इतिहास ! 300 वर्षों से चली आ रही अनोखी परंपरा
कुल की रक्षा के लिए हम सर तक अपना कटवा देते है, सर के कटने पर भी हम धड़ से तलवार चलाते हैं, और हम उस कुल के वंशज है जिस कुल में. माँ भवानी के चरणों में किसी निर्बल की बलि नहीं , अपना उमड़ता हुआ गर्म रक्त चढ़ाते है ! भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिले का एक कस्बा और नगर पंचायत है । यह यहां बसे राजपूतों के लिए जाना जाता है। मूल रूप से, यह कहा जाता है कि इस स्थान पर प्राचीन काल में श्रीनेत राजपूतों का कब्जा था, जो अभी भी कुलदेवी के प्राचीन मंदिर में स्वरक्त बलिदान (रक्त) चढ़ाने के लिए अश्विन के महीने में इकट्ठा होकर अपनी विजय का जश्न मनाते हैं। श्रीनेत राजपूत मूल रूप से श्रीनगर, उत्तराखंड के निवासी हैं। कुछ इतिहासकारों ने लिखा है कि श्रीनेत वंश के किसी प्रसिद्ध व्यक्ति को राजा विक्रमादित्य ने ये पदवी दी थी जिससे यहां के लोग "शिरनेत" या "श्रीनेत" कहे जाने लगे । कई पीढ़ियों के बाद चंद्रभाल के वंशज मकरंद सिंह श्रीनगर से गोरखपुर आए, यहाँ इन्हें रियासतों से बहुत से गाँव मिले जब इनका खानदान बढ़ा तब ये और भी गाँवों में फैलने लगे और यहां के लोग बांसगाँव के बाबू साहब क...